फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोर ने पहले मंदिर में की पूजा फिर मुकुट लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। अरदौना में समोगर मंदिर में लगे सीसी कैमरे में चोरी की अनोखी घटना कैद हुई है। शुक्रवार देर रात 12 बजे चोर मंदिर में घुसा और पहले पूजा की। फिर भवानी माता की चांदी का मुकुट चुराया और उसपर चुनरी डालकर भाग गया। सुबह पहुंचे पुजारी वहां मुकुट नहीं देखकर हैरान हो गया। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सुबह सीसी कैमरा खंगाला गया तो पूरी घटना कैद थी। हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो पाई। ये घटना आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी रही। शनिवार शाम तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। पहले भी थाना क्षेत्र के पहसा में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित मंदिर में कई बार चोरियां हुईं। चोर ने कभी दानपेटी चुराई तो कभी घंटा ही उठा ले गया। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर भी सौंपी थी। हलधरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें