फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यो की जांच करने नौसेमर पहुंची टीम

विज्ञापन
कोपागंज नौसेमार में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच करते सांख्यिकी अधिकारी ददन कुमार - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा नौसेमर में विकास कार्यो में अनियमितता की शिकायत पर गठित जांच टीम नौसेमर ग्राम पंचायत पहुंची। टीम ने मनरेगा के तहत हुए विभिन्न कार्यो की जांच कर वापस जिला मुख्यालय लौट रही। मनरेगा के तहत स्ट्रीट लाइट ,कूड़ेदान ,चकरोड ,पोखरी खुदाई आदि कार्यो में अनियमितता की शिकायत पर गठित टीम बृहस्पतिवार को नौसेमर गांव पहुंची। टीम ने मनरेगा के तहत कार्यो स्ट्रीट लाइट कूड़ेदान चकरोड आदि पर मिटटी के कार्यो की जांच पड़ताल की। साथ ही प्रधान और शिकायत कर्ताओ और ग्रामीणों से हुए कार्यो की वार्ता करते हुए जांच टीम कराये गए कार्यो की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया है। बताते चले कि ग्रामीण बृजबिहारी यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पोखरी का बिना खुदाई करवाए पैसे का भुगतान ,स्ट्रीट लाइट और कूड़ेदान आदि बिना लगवाए पैसे का भुगतान आदि कराने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जिला अर्थ और सांख्यकी अधिकारी ददन कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच टीम का गठन करते हुए जांच कर रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें