जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के कस्बा सहित विभिन्न इलाकों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर मिलावटी खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिया। टीम ने पांच प्रतिष्ठानों से 11 नमूना लिया। लिए गए नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सहायक आयुक्त एसके मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, भातकोल, नसोपुर, खुरहट बाजार सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से 11 नमूना लिया। संग्रहित किए गए नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यराम यादव, रीता आदि शामिल रहे।