मुहम्मदावाद गोहना वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर बाहर निकलते विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित?
- फोटो : MAU
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (विसेप्रा) के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान शिशु गृह में जरूरी दवाएं न मिलने पर अधीक्षिका को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। इस दौरान वृद्धजनों ने चलने फिरने में परेशानी के साथ ही दांत दर्द, कान दर्द एवं आँख की समस्या बताई। सचिव ने सीएमओ को साप्ताहिक अथवा मासिक कैंप आयोजित करने के लिए कहा। डॉ. अमित कुमार रंजन ने मधुमेह से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान प्रबंधक लक्षिराम प्रसाद, कीर्तिमान पंकज, टीआर शेखर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने बाल शिशु गृह का भी निरीक्षण किया। यहां भी आवश्यक दवाएं न होने पर नाराजगी जताई और अधीक्षिका रेनू चौहान को इसे मंगाने का निर्देश दिया। इस दौरान बाल कल्याण अधिकारी शेखर तिवारी, मनीष राजभर, मेहजबी, हुमैरा खातून रहे। सचिव ने बताया कि 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निपटारा प्राथमिकता के आधार किया जायेगा।