फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समपार पर अंडरब्रिज की मांग को लेकर रंग लाने लगा है ग्रामीणों का संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा लाड़नपुर के पुरवा चेला राम का पूरा में स्थित समपार पर अंडरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष रंग लाने लगा है। बुधवार की दोपहर समपार स्थल पर रेलवे के उपमुख्य इंजीनियर निर्माण विभाग तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण विभाग पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों को जल्द से जल्द अंडरपास का कार्य प्रारम्भ होने का भरोसा दिलाया। दोहरीघाट -इंदरा रेलवे मार्ग पर आवाम परिवर्तन का कार्य हो रहा है। जिसके तहत रेलवे लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा लाड़नपुर के पुरवा चेला राम का पूरा में मुख्यमार्ग पर बना रेलवे समपार को बंद करने के लिए गत 28 अप्रैल को रेलवे की टीम भारी फ़ोर्स के साथ पहुंची थी । रेलवे अधिकारियों के पहुंचते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित होने लगे और समपार बंद करने का विरोध करने लगे।भारी विरोध के बाद रेलवे टीम को कुछ दिन का मोहल्लत देते हुए वापस लौटना पड़ा था। ग्रामीणों ने भाजपा नेता अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक करते हुए रेलवे प्रशासन के साथ जिलाधिकारी मऊ ,केंद्रीय रेल मंत्री को अंडरब्रिज की मांग का ज्ञापन प्रेषित किया था। पांच जून को भाजपा नेता अखिलेश तिवारी ,प्रमोद राय के साथ समपार स्थल पर पहुंचे गोरखपुर के उपमुख्य इंजीनियर निर्माण विभाग कृष्णा सिंह ने ग्रामीणों को अंडरपास स्वीकृत होने की सूचना दिया था । लेकिन एक महीने व्यतीत होने के बाद भी अंडरपास का कार्य प्रारंभ न होने पर भाजपा नेता गोरखपुर पहुंच अधिकारियो से संपर्क किया।बुधवार की दोपहर समपार स्थल पर उपमुख्य इंजिनियर निर्माण विभाग कृष्णा सिंह और मुख्य प्रशसनिक अधिकारी निर्माण विभाग राजीव कुमार पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों को जल्द से जल्द अंडरपास का कार्य प्रारंभ होने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें