चिरैयाकोट। छपरा गांव में मनबढ़ ने छोले खाए पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा फिर की ठेला पलट कर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने शुक्रवार को थाना पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर मनबढ़ युवक की तलाश कर रही है। सरसेना गांव निवासी राजकुमार बृहस्पतिवार को दिन में ठेले पर छोला बेचने के लिए छपरा गांव की चट्टी पर गया था। इसबीच गांव निवासी मुलायम आया और एक प्लेट छोले खाया जब दुकानदार राजकुमार ने उससे छोले के पैसे मांगे तो वह पैसे देने से इन्कार करते हुए उसे मारा पीटा और उसके ठेले को गड्ढे में पलट दिया। थानाध्यक्ष योगेश यादव का कहना है कि मनबढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाइ की जा रही है। सवंाद