राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा जिला जज रामेश्वर की देखरेख मे मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने जिला कारागार का वर्चुअल निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण मे कुल 630 बन्दी मिले, जिसमें से 553 पुरुष एवं 28 महिलाए शामिल रही। इसमें 59 पुरूष और एक महिला सजायाफ्ता है। पांच महिला बन्दियों के साथ रह रहे 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चे है जिसमें से एक लड़का एवं 4 लड़की शामिल है। जेल अधीक्षक ने बताया कि बन्दियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो गया है। सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि कारागार में एक जगह भीड इकट्ठा न हो, बैरकों की साफ सफाई की व्यवस्था पर ध्यान दे। महिला बैरक में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखे तथा ठंढ से बचाव हेतु कैदियों को पर्याप्त मात्रा में कम्बल उपलब्ध करावे। जो कैदी आर्थिक रूप से कमजोर हैं, विधिक सहायता की माँग करता हैं, उसका प्रार्थना पत्र प्राधिकरण के कार्यालय में भेजवाए। जेल अधीक्षक ने बताया कि एक कैदी की जेल अपील बाकी है। निरीक्षण के समय नागेश सिंह, जेलर, अवनीश सिंह उप जेलर, अमर सिंह उप जेलर, श्रीमती मंजू बर्नवाल उप जेलर उपस्थित रही।