फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से लोग बेहाल हो उठे। दोपहर बाद नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे।
विज्ञापन

जिले में गत 26 मई को बारिश के बाद से अब दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि होती जा रही है। तापमान पर नजर डाला जाए तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 28 प्रतिशत रही। जबकि 24 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। सुबह से ही धूप तेज होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। तीखी धूप होने से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तापमान बढ़ने से दोपहर से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी अपना आधा शटर गिराकर आराम फरमाते नजर आए। बाइक, स्कूटी के साथ ही साइकिल से चलने वाले लोग भी चेहरा ढककर निकले। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए।
इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि तापमान बढ़ने पर गर्मी के मौसम में पेट में मरोड़, घमौरियां, शरीर में कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई जैसे लक्षण सामने आए तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सीय सलाह लेना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश अग्रवाल ने बताया कि हीट स्ट्रोक और लू से बचाव करने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। पसीना सोखने वाले हल्के रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। धूप में निकलते समय चश्मा, छाता का प्रयोग करें। खुले में कार्य करते हैं तो चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढक कर रखें और संभव हो तो दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें