फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। दो जिलों को जोड़ने वाली अमिला-अजमतगढ़ सड़क बदहाल है।12 किमी मार्ग पर बन गए हर एक मीटर पर गहरे गड्ढे न केवल वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे है, बल्कि सड़क हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं। रखरखाव को लेकर इस पर सड़क पर धान रोपने के अनूठे विरोध प्रदर्शन के अलावा कई बार लिखित शिकायत भी लोगों ने की। लेकिन विभागीय अधिकारी इसे अनसुना करते रहे। जबकि जनप्रतिनिधि भी उदासीनता बरतते रहे। घोसी तहसील के अमिला कस्बा से आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ को जोड़ने के लिए 12 किमी लंबी अमिला-अजमतगढ़ सड़क का निर्माण एक दशक से ज्यादा समय पूर्व कराया गया था। सड़क बनने के बाद एक बार भी रखरखाव न होने से यह सड़क वर्तमान में जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बदहाल सड़क की यह हालत है कि हर एक मीटर पर गहरे गड्ढे बने हुए है। इसको लेकर गत माह बीच सड़क पर धान रोपने के अनूठा विरोध कर भी लोग विरोध जता चुके हैं। रमेश गुप्ता, मुन्ना साहू शिवनाथ साहू, अशोक कुमार, संतोष गुप्त, प्रेमचंद गुप्ता, बेंचू राजभर, कमलेश यादव ने बताया कि सड़क की हालात इतनी खराब है कि अमिला से बोझी बाइक से जाने में शरीर अकड़ जाता है। दुबारी : मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी से बिंदटोलिया तक आठ किलोमीटर लंबा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की गिट्टी उखड़ गई है। यह मार्ग बरहज बाजार तक जाता है। चुनाव के पहले समाज सेवी मनमन पुरा निवासी जयराम यादव ने तहसील दिवस पर मरम्मत के लिए मांग पत्र दिया तो मार्ग पर दो चार जगह गिट्टी सड़क पर रखी गयी लेकिन उसका इस्तेमाल आज तक नहीं किया गया। कोपागंज : क्षेत्र के कोपागंज भातकोल मार्ग पर चौड़ीकरण व सुधारीकरण कार्य पिछले चार साल से कच्छप गति से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग को इसे दो करोड़ की लागत से पूरा करना था। इसके लिए फ़रवरी में 33 .01 करोड़ रुपये शासन ने स्वीकृत किये थे। सड़क के किनारे हैंडपंपों को हटाने के लिए जल निगम को 4. 31 लाख तथा विद्युत पोल आदि हटाने के लिए विद्युत विभाग को 166 .81 लाख रूपये स्वीकृत हैं। इन कार्यों को मई 2020 तक पूर्ण करना था। लेकिन अभी 75 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण हुआ हुआ है। काछी कला के प्रमोद राय, रामकरण चौहान, सुनेश्वर यादव, जगदीश, रत्नेश राय ने बताया कि सड़क का कार्य पूर्ण नहीं होने से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया का समय आ गया है। इसी महीने के अंत तक एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें