फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो ग्राम पंचायतों के फेर में एक दशक से उलझी है मार्ग की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक की दो ग्राम पंचायतों के फेर में सराय भारती हथिनी बंधा मार्ग से पीपरसाथ दलित बस्ती तक जाने वाला छह सौ मीटर संपर्क मार्ग एक दशक से बदहाल है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। बरसात के दिनों में ग्रामीण संपर्क मार्ग पर आवागमन बंद कर दूसरे रास्ते से आते-जाते हैं।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत लसरा के सराय भारती हथिनी बंधा से पीपरसाथ दलित बस्ती तक जाने वाला छह सौ मीटर बदहाल संपर्क मार्ग राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बदहाल संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर जिम्मेदार बेखबर हैं। ग्रामीणों ने इसके निर्माण के लिए पूर्व में कई बार ब्लाॅक मुख्यालय और लोक निर्माण विभाग प्रथम खंड को लिखित शिकायत कर निर्माण की मांग की थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में हरेंद्र राम, सुमेर, महेंद्र कुमार, श्रीकिशुन, जयप्रकाश आदि ग्रामीणों ने बताया कि पीपरसाथ के ग्राम प्रधान से मार्ग के मरम्मत की बात कहने पर वह लसरा ग्राम पंचायत में होने की बात कहते हैं। बताया कि खड़ंजा मार्ग इस कदर बदहाल है कि रात मेँ उस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल होते हैं। शादी-विवाह के दिन चार पहिया वाहनों के नहीं पहुंच पाने से समस्या और बढ़ जाती है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी इद्रीश अली ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। दोनों ग्राम पंचायत के सचिवों से बात कर, समस्या की जानकारी कर संपर्क मार्ग का निर्माण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें