फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ गाटों की बची ग्राम पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बढ़ुआगोदाम। नगर पालिका के विस्तारीकरण में भारी गड़बड़ी सामने आई है। अछार गांव के सभी गाटों को विस्तारीकरण में ले लिया गया है। लेकिन इस गांव के तीन सौ गाटों को ग्राम पंचायत में छोड़ दिया गया है। 125 मतदाता हैं। विस्तारीकरण प्रस्ताव के बाहर बचे भूभाग के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका में लेने का प्रार्थनापत्र दिया। अधिकारियों ने उन्हें आपत्ति की समय सीमा समाप्त हो जाने की बात कहकर टरका दिया। ऐसे में पूर्व प्रधान सहित ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव नगर विकास और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है। परदहा ब्लॉक के अछार ग्राम पंचायत से नगर पालिका के 1988 में हुए विस्तारीकरण में गाटा संख्या एक से 448 तक के क्षेत्र को ले लिया गया था। वर्तमान में किए गए विस्तारीकरण में गाटा संख्या 449 से 869 तक लिया गया है। नये परिसीमन में 1170 गाटों में से केवल 300 गाटों को छोड़ दिया गया है। इन गाटों वाले भू भाग के पूरब स्थित रामपुर बेलचौरा संपूर्ण ग्राम पंचायत नगरपालिकों में ले ली गई हैं। पश्चिम तरफ स्थित ठकुरमनपुर गांव के कुल 1430 गाटे, उत्तर की तरफ बरलाई ग्राम पंचायत के कुल 1378 गाटे नगर पालिका के अंदर ले लिए गए हैं जबकि उत्तर में ही स्थित हकीकतपुर का संपूर्ण क्षेत्र पहले से ही नगर पालिका में है। दक्षिण स्थित सलाहाबाद के गाटा संख्या एक से 2792 गाटा संख्या तक संपूर्ण नगरपालिका विस्तार में चला गया। लेकिन अछार ग्राम पंचायत के केवल 300 गाटों को छोड़ दिया गया है। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश यादव कहते हैं कि इन गाटों वाले क्षेत्रफल में यादव, चौहान और दलित वर्ग के लगभग125 मतदाता है। कहा कि क्या महज 125 मतदाताओं वाला तीन सौ गाटों का क्षेत्रफल एक ग्राम पंचायत रह सकता है। रमेश यादव के नेतृत्व में गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की। डीएम ने उन्हें एडीएम के पास भेजा। एडीएम ने उन्हें बताया कि अब तो आपत्ति की निर्धारित समय सीमा बीत चुकी है। अब कुछ नहीं हो सकता है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र प्रमुख सचिव नगर विकास, मुख्यमंत्री और डीएम को भेज दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान रमेश यादव,शंभूनाथ, महेंद्र , प्रभुनाथ, सदनू, हरेराम चौहान,बृजेश यादव,पंकज चौहान, उमेश राम, संवरू यादव, शोभनाथ यादव , लालजी यादव,ओमप्रकाश यादव और गुड्डू यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें