फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमावदार रास्ता पर तेज रफ्तार बनी हादसे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुरा गांधी आश्रम के पास शुक्रवार की देर शाम हुए सड़क हादसे की चर्चा शनिवार को भी होती रही। दो बसों की भीषण भिड़त में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत के चलते यह हादसा इस साल का अब तक बड़ा हादसा बन गया। माना जा रहा है कि घुमावदार रास्ता और तेज रफ्तार हादसे का सबब बने। गुलौरी पर यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी यहां सड़क हादसे हो चुके है। घुमावदार सड़क होने के चलते यह डेंजर जोन में आता है। शुक्रवार को तेज गती तथा घुमावदार होने के चलते बस के अनियंत्रित होकर दूसरी बस से भिड़ने अंदेशा लोग लगाते रहे। शनिवार को दूसरे दिन भी घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त तथा कटर से काटे गए बस का अवशेष सड़क किनारे पड़े रहे। लोगों की माने तो2016 से अब तक कई सड़क हादसे हो चुके है, इसमें दस से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें शुक्रवार को हुए हादसा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें