फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

विज्ञापन
नगर में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश के बीच जाते लोग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को सुबह से ही रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन भर मौसम खुशनुमा रहा। शहर सहित ग्रामीण इलाकों के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को तड़के से ही आकाश में बादल छाए रहे। गर्मी उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। पूर्वाह्न लगभग 10 बजे बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अपराह्न तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम खुशनुमा रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बारिश होने के चलते नगर के निचले इलाके रघुनाथपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुुंशीपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जगह-जगह जलजमाव होने के चलते लोगों को पानी से होकर जाना पड़ रहा था। जिला अस्पताल परिसर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, आईटीआई सहित सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में जलजमाव हो गया। वहीं बारिश के चलते वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ुआगोदाम, ताजोपुर, डुमरांव सहित विभिन्न स्थानों पर जलजमाव से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सवारी वाहनों के गुजरने के दौरान कीचड़ छिटकने के चलते यात्रियों तथा सवारी वाहन चालकों के बीच तूतू मैंमैं होने लग जा रही थी।बारिश शुरू हो जाने से रोपाई में तेजी आ गई। किसान रोपाई के लिए खेतों की तैयारी करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें