वेतन वृद्घि की मांग को लेकर डीसीएसके पीजी कालेज में धरने पर बैठे अनुदानिक महाविद्यालय स्ववित्तप
- फोटो : MAU
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के वर्षों से संचालित स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत समस्त संविदा प्राध्यापकों का कालेज परिसर में चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महाविद्यालय प्रशासन एवं प्रबंध तंत्र उदासीन बना हुआ है। महाविद्यालय प्रशासन केवल आश्वासन की घुट्टी पिला रहा है। सकल आय का 75 फीसद धनराशि से शिक्षकों को वेतन दिया जाए। समिति की रिपोर्ट सही से लागू की जाएं। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन को तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। धरने में डॉ. एसपी सिंह दीक्षित, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. बृजेेंद्र सिंह, डॉ. प्रशांत पांडेय आदि शामिल रहे।