मधुबन/फतहपुर मंडाव।रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती वर्सी गांव में होली के दिन डीजे की तेज आवाज सहन न कर पाने से 65 वर्षीय असरफी की मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम कुछ युवा डीजे बजा कर फगुआ गीतों पर डांस कर रहे थे। जिससे वृद्ध महिला अशरफी देवी की तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने डीजे बंद कराने के लिए कहा युवा नहीं माने। उधर कुछ ही देरी में वृद्ध की स्थिति गंभीर हो गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुत्र अरुण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी सत्येन्द्र, विजेन्द्र, महेन्द्र ,राजू, अवनीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।