फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील सदर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
सदर तहसील के पुस्तकालय भवन में शपथ ग्रहण के बाद माला पहने नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कक्ष में बृहस्पतिवार को समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य हरिशंकर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दिया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रभुनाथ सिंह ने जिन्हें शपथ दिलाई उसमें अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर शिव नारायण राय और मंत्री पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान सह मंत्री पद पर पवन कुमार श्रीवास्तव, सह मंत्री पुस्तकालय पर सतीश सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीपक राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसी क्रम में वरिष्ठ सदस्य कार्यकारी के पद पर रविंद्र नाथ प्रजापति, राजेश खरवार और तेज बहादुर सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारी पद पर सुजीत कुमार राय विवेकानंद तिवारी और अविनाश चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी और मंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ता को भरोसा दिलाया कि वह जिस उद्देश्य को लेकर उनका चुनाव किया है। उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह, हरिद्वार राय, नागेंद्र राय, बद्रीनाथ सिंह, सुभाष सिंह, अजीत लाल श्रीवास्तव, अखिलानंद सिंह, हरेंद्र यादव, बालमुकुंद सिंह, रजनीश सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें