तहसीलदार मुहम्मदाबादगोहना अवनीश कुमार सिंह ने सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। इस दौरान बीएलओ सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूरा कराने में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए है, इसमे आमजन की सहाभागिता भी अनिवार्य है। यह कार्य समय सीमा के पहले समाप्त हो जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि सूची में दो स्थानों पर एक ही परिवार के लोगों का नाम न रहने पाए। यदि किसी मतदाता का घर दो गांवों, जनपद या तहसील, ब्लाॅक में है तो उसे न रहने दें।