फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला पड़ा है राजकीय नलकूप का मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ के रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के महासो गांव स्थित 203 एमजी नलकूप का मोटर जल जाने के कारण पिछले बीस दिनों से खराब पड़ा हुआ है। नलकूप का मोटर खराब होने नलकूप बंद पड़ा हुआ है। जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस नलकूप से संबंधित किसानों की फसलों की सिंचाई की जाती थी। नलकूप के बंद होने से किसानों की धान की फसल पानी के अभाव में सूख रही है। किसी तरह अपने निजी संसाधनों के सहारे फसल की सिंचाई कर रहे हैं जो काफी महंगा पड़ रहा है। गांव निवासी पूर्व प्रधान रामपरीख यादव, मुन्ना यादव, केदार यादव, आदि किसानों का कहना है समस्या के बाबत कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से को अवगत कराया जा चुका है लेकिन खराब मोटर बदलकर नलकूप को चालू नही कराया जा सका है। इन लोगों ने मोटर कील मरम्मत कराकर नलकूप जल्द चालू कराने की मांग की है। अवर अभियंता संजय कुमार का कहना है कि जल्द खराब मोटर को बदलवाकर नलकूप चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें