दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी के प्राथमिक विद्यालय-1 में रविवार देर रात मनबढ़ों ने तोड़फोड़ की। खिड़की और दरवाजों को तोड़ दिया और रजिस्टर आदि फाड़ दिए। सोमवार सुबह स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। प्रधानाध्यपक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपे तहरीर में प्रधानाध्यापक बालमुकुंद पांडेय ने बताया कि रविवार देर रात कुछ अज्ञात लोग स्कूल की चहारदीवारी कूदकर अंदर पहुंचे। परिसर में लगाए फूल पौधों को रौंद दिया, स्कूल के कमरों के दरवाजे और खिड़की को तोड़ दिया। कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अलमारी तोड़कर रजिस्टर सहित अन्य कागजात फाड़ दिए। इससे स्कूल के रजिस्टर के रिकॉर्ड नष्ट हो गया।