फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव में बुधवार की शाम 55 वर्षीय एक अधेड़ ने अज्ञात कारण से अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार का सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त धर्मसीपुर गांव निवासी रामबदन राम 55 बुधवार की शाम अपने घर पर थे। जबकि रामबदन की पत्नी और बहू धान की कटाई करने गई थी। कटाई करने के बाद जब सास बहू घर आई और दरवाजा खोला तो देखा कि रामबदन का शव फांसी के फंदे से लटका है। उन दोनों के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। रानीपुर एसओ राजेश कुमार प्रभाकर ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें