कोपागंज के काछिकला स्थित फोरलेन जंक्शन स्थल कार्य रूकने पर ग्रामीणों से वार्ता करते फोरलेन अधिक
- फोटो : MAU
कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के काछीकला में में फोरलेन पर बन रहे जंक्शन का कार्य कुछ ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अपनी जमीन में कार्य होने को बताते हुए बंद करा दिया। सूचना पर प्रोजेक्ट मैनेजर और एनएचआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण काम न शुरू होने पर अड़े रहे। बाद में बुधवार को पैमाइश होने के बाद कार्य शुरू करने की बात पर ग्रामीण शांत हुए और वापस लौटे। कछिकला और कोपागंज के सम्पर्क स्थल पर फोरलेन द्वारा जक्शन का निर्माण कराया जा रहा है जो कार्य करीब 75 फीसदी तक पूरा हो चुका है। सोमवार की सुबह कर्मियों ने जैसे ही कार्य शुरू किया वैसे ही कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपनी जमीन में कार्य होने की बात करते हुए कार्य रुकवा दिया। सूचना पर कुछ देर में जेपी ग्रुप के प्रोजेक्ट मैनेजर बृजेश त्रिपाठी और एनएचआई के अधिकारी राकेश वर्मा पहुंच गए। सूचना मिली तो थोड़ी ही देर में भाजपा के गोरक्षा प्रांत के मंत्री अखिलेश तिवारी और प्रमोद राय भी पहुंच गए। करीब 30 मिनट की बातचीत में अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बुधवार को जमीन की पैमाइश होगी उसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और विरोध बंद कर वापस लौट गए।