मऊ परिवार के सदस्यों से नाराज होकर घर से भागकर ट्रेन से जा रही 20 वर्षीय विवाहिता को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार को जीआरपी को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बिहार प्रान्त के ढंगा पश्चिम टोला थाना अरेर जिला मधुबनी निवासिनी स्वीटी कुमारी पत्नी राजकुमार झा घर से भागी है और गाड़ी संख्या 09166 से यात्रा कर रही है। मऊ जंक्शन पर ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटीरत पर तैनात आरपीएफ स्टाफ को सूचना से अवगत कराया गया। विवाहिता को एस्कॉर्ट स्टाफ ने गाड़ी से बरामद कर मऊ जंक्शन पर उतारा और उसे जीआरपी महिला कांस्टेबल शबनम सरोज की निगरानी में दे दिया। विवाहिता से मिले नंबर के आधार पर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर बिहार से बृहस्पतिवार को मऊ पहुंचे स्वीटी के पति राजकुमार और भाई रविकुमार झा को उसे सुपुर्द कर दिया गया।