फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फाइनेंस कंपनी का पैसा हड़पने के लिये मैनेजर ने रची थी लूट की साजिश, पुलिस को बताई झूठी कहानी

Sat, 31 Dec 2022 07:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि 27 दिसंबर को भारत फाइनेंस इंकुलजन में काम करने वाले बलिया जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र के पिठाईच गांव निवासी गोपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बे के पास बदमाशों ने उससे 1 लाख 30 हजार रुपये असलहे से आतंकित कर लूट लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
लूट का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के पास तीन दिन पूर्व हुई कथित लूट की घटना के दो आरोपियों को स्वाट और एसओजी टीम ने मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। लूट के लिए 1 लाख 15 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किए।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा शुक्रवार को पुलिस लाइन में किया। बताया कि भारत फाइनेंस इंकुलजन मुहम्मदाबाद गोहना में संगम मैनेजर गोपाल सिंह ने अपने एक साथी संग मिलकर कंपनी के रुपये हड़पने की साजिश रची। लूट की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर लूट की सूचना दर्ज कराने वाले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सच बताया।
एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि 27 दिसंबर को भारत फाइनेंस इंकुलजन में काम करने वाले बलिया जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र के पिठाईच गांव निवासी गोपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बे के पास बदमाशों ने उससे 1 लाख 30 हजार रुपये असलहे से आतंकित कर लूट लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

स्वाट एवं एसओजीे की टीम भी छानबीन में लग गई। मिली सूचना के आधार पर इदारतगंज मोड़ के पास संदिग्ध रूप से मिले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा तथा कड़ाई से पूछताछ की। पता चला कि मुकदमे का वादी ही फाइनेंस कंपनी के रुपये हड़पने की साजिश में संलिप्त है। इस साजिश में उसने अपने साथी आशीष कुमार मिश्रा निवासी सोनवाली, थाना हल्दी, जनपद बलिया को शामिल किया था।
एएसपी ने बताया कि गोपाल ने आशीष से 45 हजार रुपया उधार लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। गोपाल ने उधर लिए रुपये वापस करने का लालच देकर आशीष को अपनी साजिश में शामिल किया। साजिश के तहत उसने 27 दिसंबर की शाम को आशीष को बुलाया और वसूली के 1 लाख 30 हजार रुपये, एक टैब, दो मोबाइल फोन, बायोमेट्रिक मशीन से भरा बैग उसे पकड़ा दिया।
इसके बाद आशीष को समझा दिया कि रुपये निकाल कर अन्य सामान सुनसान जगह पर फेंक देना। नहीं तो टैब में लगे सिम के आधार पर हम लोग पकड़े जाएंगे। गोपाल के बताए अनुसार आशीष ने रुपये निकाल कर शेष सामान सहित बैग रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। कथित लूट के रुपयों के बंटवारे के लिये गोपाल ने आशीष को इदारतगंज के पास बाग में बुलाया। इसी दौरान उन पर नजर बनाये पुलिस टीम ने दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे से बैग सहित टैब, बायोमेट्रिक मशीन बरामद की। दोनों को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वाट एवं एसओजी टीम प्रभारी एवं थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी विवेक सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें