दरगाह स्थित मजार पर चदरपोसी करते जायरीन
- फोटो : MAU
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित महान संत सैयद मीरा शाह बाबा के मजार पर बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक सातवीं बराम के मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसम ने भी साथ दिया और दिन भर बारिश नहीं हुई। लोगों ने मेले का भरपूर आनंद उठाया। बड़ी संख्या में लोग अकीदतमंद बाबा के दरबार में पहुंचकर मजार पर शीश झुकाये। अपने एवं परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। कई लोगों ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मीरा शाह बाबा के मजार पर बाजे गाजे के साथ पहुंचे एंव मजार पर चादरपोशी किया। मेला में आए लोगों के मनोरंजन के लिए आसमानी झूला, ब्रेक डान्स, ड्रेगन रेल जैसे कई आइटम वालों ने अपनी दुकानें सजा रखी थीं। सबसे अधिक मांग आसमानी झूला की रही और यहां लम्बी कतारें लगी रहीं। ब्रेक डान्स, ड्रेगन रेल भी लोगों की पसंद बने रहे। सातवीं यानी अंतिम बराम के मेले में भीड़ के मद्देनजर पुलिस के जवान तैनात रहे। एसडीएम मनोज कुमार तीवारी, सीओ अभय सिंह मानीटरिंग करते रहे। सिपाहियों संग थाना प्रभारी सौरभ राय सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।