फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वरासत के मामले लंबित होने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वरासत मामलों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बरतने पर मधुबन के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को लेखपाल उमाशंकर के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। अपर जिलाधिकारी द्वारा ऑनलाइन अविवादित वरासत मामलों की समीक्षा के दौरान सामने आई खामियों के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। समीक्षा में पाया गया कि बहरामपुर में तीन और कुवरपुरवा में एक अविवादित वरासत निर्धारित से अधिक समय सीमा तक लंबित रहे, जिन्हें डिफाल्टर की श्रेणी में पाया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अविवादित वरासत मामलों का समय पर निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बार बार निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित लेखपाल द्वारा लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें