फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जल्द ही आकर्षक रुप में दिखेगा नगर क्षेत्र का झील महल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र मेें झील महल को आकर्षक रूप देने की कवायद तेज हो गई है। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से सुंदरीकरण की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत तालाब को आकर्षक रूप देने की कवायद तेज हो गई है। वहीं मंगलवार को नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने भी जायजा लिया। साथ ही कार्य को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक खत्म करने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट परिसर के निकट गाजीपुर रोड स्थित झील महल रेस्टोरेंट, पार्क एवं तालाब नगर के पॉश इलाके में है। इसका ठीक ढंग से देखभाल न होने से यह स्थल पिछले कई वर्षों से उपेक्षित पड़ा था। इसे अमृत योजना में शामिल किया गया, इसी के तहत नगर पालिका द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से इसका सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि अमृत योजना के तहत इसका जीर्णोद्धार तथा सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत तालाब का गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है, कार्य पूरा होने के बाद तालाब में होगी बोटिंग की व्यवस्था भी होगी। वहीं यहां बने पार्क में बेंच, आकर्षक लाइट एवं पौधरोपण लगाया जाएगा। बताया कि इस स्थल के सुंदरीकरण होने से नगरवासियों को अच्छे रेस्टोरेंट एवं पार्क में जाने का मौका मिलेगा। साथ ही इसमें युवा, बुजुर्ग, महिला, बच्चों को ध्यान में रखते हुए सुविधा होगी, जहां पार्क में पाथवे होगा, तो योगा सेंटर के साथ बच्चों के लिए कई आर्कषक झूले लगाए जाएंगे। वहीं युवा वर्ग के लिए ओपन जिम की व्यवस्था होगी। इस कार्य के पूरा होने से नगर के बीचोबीच नगरवासियों को मनोरंजन के भी साधन उपलब्ध हो सकेगा। वहीं इस कार्य का मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा निरीक्षण ईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें