फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की चाबी में ही शक्ति है : संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
निषाद पार्टी के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को निषाद पार्टी की सभा हुई। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया। कहा कि सत्ता की चाबी में ही शक्ति है। निषाद समाज को उसे लेने के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि दलाल चाहिए या दल। इस पर कार्यकर्ताओं ने एक साथ जवाब दिया कि दलाल नहीं दल चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसका दल उसका बल, उसकी समस्या का हल। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत आप सभी को हक और नया दिलाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार काम कर रही है। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य, ब्लाॅक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने डॉ. संजय निषाद का स्वागत किया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार निषाद, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव शिवकुमारी निषाद, हंसलाल निषाद, सुरेश निषाद, काशीनाथ निषाद, हीरालाल साहनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें