फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गांव पहुंची जांच टीम, जॉबकार्ड धारकों का किया मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुरमंडाव। उपजिलाधिकारी मधुबन अवधेश चौहान के नेतृत्व में शनिवार को जांच टीम ग्राम पंचायत फतहपुर मंडाव में पहुंची। र विकास कार्यों के अभिलेख खंगाले। इस दौरान तीन सदस्यीय टीम ने घर-घर जाकर जॉबकार्ड के लाभार्थियों का आधारकार्ड से मिलान किया।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव निवासी आनंद पांडेय ने ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत उपलोकायुक्त से की थी। उपलोकायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मधुबन, जिला विकास अधिकारी और सहायक लेखाकार जिला बेसिक कार्यालय की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया। गत दिवस जांच टीम ने विद्यालय में कायाकल्प, पंचायत भवन का निर्माण, मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों समेत 84 बिंदुओं पर जांच की थी।
वहीं, शनिवार को टीम ने गांव में नवनिर्मित दो नालों और जॉबकार्ड के धारकों के सत्यापन के लिए घर-घर जाकर जांच की। वहीं, मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों की फाइलें देख स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यों का सत्यापन किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज मल्ल, ग्राम प्रधान जगदीश राजभर, संजय सिंह, जयंत सिंह, लेखपाल अमितेश, शिकायतकर्ता आनंद कुमार पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें