फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पांच साल पहले अधूरे मार्ग का कर दिया लोकार्पण, आज तक नहीं बना

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र के भिसौड़ी गांव के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थल जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त है। पांच वर्ष पहले ही मार्ग का लोकार्पण किया जा चुका है पर कार्य अधूरा ही रह गया। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के भिसौड़ी गांव का लिंक संपर्क मार्ग का निर्माण चतुर्थ राज्य वित्त योजना से वर्ष 2018-19 में शुरू हुआ। जगदंबा के कटरा से रविदास मंदिर और आंबेडकर प्रतिमा तक इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ लेकिन इसके बाद काम बंद कर दिया गया। अधूरे मार्ग का लोकार्पण भी कर दिया गया। लेकिन आज तक इस मार्ग को पूरा नहीं किया गया। इस मार्ग से छह से अधिक गांवों के सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। रविदास मंदिर के समीप खाली पड़ी जमीन पर हर शुक्रवार को बाजार लगता हैं। यहां कुंडा कला, कुंडा खुर्द, सतपोखरी, शकूरावाद, मलोखर, भिसौड़ी, प्लांट आदि गांवों के लोग खरीदारी करने आते हैं। इस मार्ग के बीचोंबीच नाली का निर्माण कराया गया है। जगह जगह उसका ढ़क्कन टूट गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में आशीष राव, पवन राव, अर्पित राव, अभिषेक राव, इंद्रजीत राव, जसवंत राव, अरुण राव, प्रमोद राव, अखिलेश राव, हिम्मत राव, सम्मन राम, रामाश्रय विश्वकर्मा, मुस्ताक अंसारी, सलाउद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें