फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल समपार की जगह अंडर पास बनने की उम्मीद बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। लक्ष्मण पट्टी गांव स्थित 17सी रेल फाटक की जगह अंडर पास बनने की उम्मीद बढ़ गई है। विधायक की पहल का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने समपार की जगह लो हाइट अंडरपास बनाने की संस्तुति प्रदान करते हुए निर्माण की पहल की है। बता दें कि अलाउद्दीन पट्टी ग्राम पंचायत के लक्ष्मण पट्टी गांव के पास पूर्व में स्थित समपार को रेल विभाग ने बंद कर दिया है। रेल फाटक की जगह अंडरपास बनाने को लेकर ग्रामीण विगत 24 अप्रैल से धरना दे रहे हैं। धरना स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार ने बंद समपार की जगह अंडरपास बनाने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजा। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम से प्रकरण की जांच कराई। जांच आख्या पर जिलाधिकारी ने मंडल रेल प्रबंधक और मुख्य इंजीनियर को पत्र भेजकर उक्त रेलवे फाटक की जगह लो हाइट अंडरपास बनाने की संस्तुति प्रदान की। जिलाधिकारी की इस पहल से ग्रामीणों में खुश है। धरना का नेतृत्व कर रहे लक्ष्मण पट्टी गांव निवासी संजय यादव ने बताया कि हम गांधीवादी तरीके से अपनी मांगों को लेकर विगत चार माह से धरना दे रहे हैं। अभी तक किसी भी रेल अधिकारी ने हमारे धरने का संज्ञान नहीं लिया है। क्षेत्रीय विधायक की पहल पर जिलाधिकारी द्वारा भेजी गई संस्तुति पर कार्यवाही होने की उम्मीद बढ़ी है। बताया की मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें