फतेहपुर मंडाव। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कमलसागर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप 1.5 साल से बंद पड़ा है, इसके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। दिन में तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच रहा है, ऐसे में ग्रामीणों ने हैंडपंप मरम्मत की मांग की है, ताकि गर्मी में उन्हें असुविधा न हो। गांव के हृदय मौर्य, केशव राम, महेंद्र, गणेश यादव, जगदीश प्रजापति, दुर्गेश चौबे, श्रीराम प्रसाद आदि ग्रामीणों ने बताया कि बीते साल हैंडपंप की मरम्मत के लिए सर्वे किया गया था।