फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित

विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में देवाश्रम द्वारा आयोजित एकादश वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम को संबोधि - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। स्वयंसेवी संस्था देवाश्रम की तरफ से आयोजित एकादश वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर के डीसीएसकेपीजी. कालेज के सभागार में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह देवाश्रम संस्था बिना किसी सरकारी धन के 11 वर्षों से लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर उनके अस्थि कलश संरक्षित करता है। देवाश्रम से सभी सीख ले सकते हैं कि बिना किसी स्वार्थ के लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते हैं। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ ने कहा कि देवाश्रम द्वारा लावारिश शवों के अंतिम संस्कार से संबंधित संरक्षित किए गए फोटोग्राफ समाचार पत्र में वर्ष में एक बार प्रकाशित हों ताकि अधिकाधिक अस्थि कलश उनके परिजनों को प्राप्त हो सके। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद भी देवाश्रम द्वारा तय की गई भूमिका में पूरा खरा उतरूगा। जनपद में कोई लावारिश मर तो सकता है पर मऊ जनपद में देवाश्रम उनका वारिश बनकर पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार ही नहीं करता अपितु त्रिपिंडी श्राद्ध यज्ञ संपन्न कर उनकी आत्मा को शांति भी प्रदान करने की भूमिका भी निभाता है। उन्होंने देवाश्रम की परेशानी समझते हुए संस्था के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह की मांग पर लावारिस शवों को पोस्टमार्टम के बाद और पहले संरक्षित करने के लिए एक अदद फ्रिजर देने का आश्वासन भी दिया। प्रमुख अतिथि नगर पालिका परिषद तैयब पालकी ने लावारिश शवों एक अदद फ्रिजर देने का आश्वासन दिया। देवाश्रम के जिला संरक्षक डॉ. ओपी सिंह, मंडलीय संरक्षक केके मिश्र तथा मंडलीय संयोजक धीरेंद्र सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों, प्रमुख अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों सहित सभाध्यक्ष को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित किये गए लोगों में डॉ. रुचिका मिश्रा, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ. असफाक अहमद अंसारी, हाजी मुहम्मद. सलीम, प्रमोद कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, दया राम यादव, रामनाथ राम, अमरेश, अब्दुल्लाह, बादशाह, लल्लन राम, उदयभान सिंह, रामजी सिंह, नीरज सिंह आदि शामिल रहे।संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष तथा देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें