फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के भाई ने पकड़ा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को युवती के भाई ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद बुधवार को युवती के पिता ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छोटू पुत्र दशरथ का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की रात वह युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। भोर में आहट हुई तो युवती के परिजन जग गए। युवक को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद कोपागंज पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष एवं स्वाट प्रभारी अमित कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घायल छोटू को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में युवती के पिता ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें