फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाबालिग के घर पहुंची युवती का हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को युवती नाबालिग के घर पहुंच गई। शादी कर वहीं रहने की जिद करने लगी। किशोर ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और गुहार लगाई कि बालिग होने के बाद ही शादी करेगा। गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती और किशोर के बीच पांच साल से प्रेम संबंध चल रहा है। युवती ने बताया कि तीन माह पहले किशोर उससे मिलने उसके घर गया था। रात के अंधेरे में परिजनों ने उसे पकड़कर थाने में सुपुर्द कर दिया था। उस समय आपसी सहमति से तय हुआ था कि किशोर के बालिग होने के बाद ही दोनों की शादी होगी। लेकिन तय समय से पहले ही युवती किशोर के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि किशोर और युवती से बातचीत की जा रही है। किशोर ने बालिग होने पर ही शादी करने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें