फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौकरी का झांसा देकर युवती से करा रहे गलत काम, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामनिधि मिश्रौली गांव निवासी एक महिला ने उसकी पुत्री को नौकरी का झांसा देकर कुछ लोग उससे वेश्यावृत्ति का काम करा रहे हैं और अश्लील वीडियो बनाकर बेच रहे हैं। कोर्ट ने इस मामले में संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। घोसी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री को हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी रेनू राजभर, राजकुमार, शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर की निर्मला, सुरेंद्र, और सदमा बीते 16 मई को नौकरी का झांसा देकर कहीं लेकर चले गए। लेकिन अभी तक वह घर नहीं लौटी। सभी मिलकर मानव तस्करी का कारोबार चलाते हैं। आश्चर्य की बात है कि सोमवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस संबंध में घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले ही गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें