थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुआ में पुरानी रंजिश को लेकर गत दिवस दो परिवारों में मारपीट हो गई। जिसमें एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।खजुआ गांव निवासी नन्हकी देवी ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते शुक्रवार को उसके पड़ोसी गुड्डू चौहान, बदरी चौहान, करछा और मल्लू गाली गलौज करने लगे।मना करने पर नन्हकी देवी, पुत्री करिश्मा, पुत्र शिवम और ससुर रामशब्द चौहान को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।