फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नदी से जुड़े नाले पर नहीं बना फाटक, फसल डूबने की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूरजपुर में सरयू नदी के किनारे गांव को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा बंधा पर सीढ़ी और नदी से जुड़े गांव के नाले पर फाटक नहीं बनाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रशासन द्वारा लगभग चार करोड़ की लागत से चार सौ मीटर बंधा बनाया जा रहा है। ग्रामीण बंधा पर सीढ़ी बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या के संबंध में बृजेश राय, सुरेश यादव, प्रभु मौर्या, समाजसेवी औधेंद्र कुमार सिंह, जयराम राय आदि ग्रामीणों ने कहा कि गत दिवस जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मंदिर के पीछे नदी से पोखरी को जोड़ने वाले नाले पर फाटक बनवाने की मांग की गई थी। जिससे बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश न कर सके। क्योंकि बाढ़ के पानी से सैकड़ो बीघा धान की फसल बर्बाद हो जाती है। इसपर तत्काल जिलाधिकारी ने वहां मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी और खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट को जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान का निर्देश दिया था। बरसात शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। लेकिन अभी तक नाले पर फाटक निर्माण के लिए कोई प्रयास नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें