फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान बनने को लेकर चल रहा है शह मात का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। विकास खंड क्षेत्र के क्यामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान की मृत्यु के बाद यहां चार अगस्त को नए ग्राम प्रधान के निर्वाचन के लिए चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन प्रत्याशी मैदान में है। ऐसे में एक प्रधान पद को लेकर तीन प्रत्याशियों में शह मात का खेल जारी है। चार अगस्त को चुनाव के बाद अगले ही दिन पांच अगस्त को मतगणना होगी। बता दें कि क्यामपुर ग्राम पंचायत के प्रधान दामोदर यादव के निधन के बाद रिक्त पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी चल रही है। गांव का प्रधान बनने को लेकर तीन लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। जिसमें देवेंद्र यादव, मृत्युंजय यादव और मनजीत सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीनों प्रत्याशी अपनी जीत के लिए मतदाताओं के चौखट पर दिन दिन-रात दंडवत होकर दस्तक दे रहे हैं। क्यामपुर ग्राम पंचायत में कुल 821 मतदाता है जो नए ग्राम प्रधान के के चयन के लिए वोट देंगे। चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए सहायक चुनाव अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के लिए जिला स्तर से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। पोलिंग पार्टी तीन अगस्त को ब्लाक मुख्यालय से मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगे। चार अगस्त को चुनाव के बाद अगले दिन पांच अगस्त को ब्लॉक परिसर में ही मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें