फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मौज-मस्ती के बीच बीता साल का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नए साल के पहले दिन अधिकांश लोगों ने मौज-मस्ती के बीच गुजारा। नववर्ष का पहला दिन होने के कारण जिले के प्रमुख मंदिरों में लोगों ने मत्था टेककर नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की। घर से लेकर बाहर तक साल के पहले दिन लोगों ने जमकर मौज-मस्ती की। ठंड के बाद भी नए वर्ष का उत्साह भारी रहा। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

नए वर्ष को सभी ने शिद्दत के साथ खुशनुमा अंदाज में शुरू किया लेकिन असली मौज तो युवाओं की ही रही। नगर में सुबह से ही फूल की दुकानों पर आते-जाते युवा फूल-माला लेते रहे। गुलाब की मांग बहुत थी। रोज से यह मंहगा बिका। तरह-तरह के तोहफों से बाजार गुलजार रहा। घरों में सुबह साफ-सफाई के बाद अधिकांश लोगों ने मंदिर में जाकर देवी-देवताओं से नए साल में सुख समृद्धि की कामना की। अनेक घरों में कथा-पूजा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मंदिर सहित धार्मिक स्थानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। सर्वाधिक भीड़ नगर के पावर हाउस कॉलोनी से सटे हनुमान मंदिर, शीतला माता धाम, दुर्गा मंदिर सहित जिले के वनदेवी धाम, कोयल मर्याद भवानी माई सहित विभिन्न मंदिरों में रही। वहीं नगर क्षेत्र से सटे चंद्रभानपुर उद्यान और वनदेवी धाम पार्क में मौज मस्ती करने वालोंं की भी भीड़ लगी रही। जहां खास तौर से युवाओं को फिल्मी गीतों की धुनोंं पर ग्रुप डांस करते देखा गया। मौज मस्ती के बाद लोग रेस्टोरेंट भी गए और अपने मित्रों आदि के साथ विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें