फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम मनरेगा कार्यों, पंचायती राज विभाग के कार्यों, गौ संरक्षण केंद्र तथा कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें ग्राम पंचायत गोठा में चिह्नित भूमि पर गौशाला निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करने पर प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज करने का निर्देश दिया गया। जबकि खेल मैदान निर्माण में खराब प्रगति पर बीडीओ मोहम्मदाबाद गोहाना तथा बड़राव के भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि अमृत सरोवर के निर्माण के वर्तमान लक्ष्य को बढ़ाकर 135 कर दिया गया है, 15 अगस्त तक 78 अमृत सरोवर का निर्माण पूरा हो जाएगा। मनरेगा के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों के आधार फीडिंग का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। जिसमें प्रदेश स्तर पर मऊ दूसरे स्थान पर है। जिलाधिकारी ने परदहा ब्लाक में समय से भुगतान न होने एवं खेल मैदान निर्माण में खराब प्रगति पर बीडीओ को चेतावनी पत्र जारी कर वेतन रोकने इसी के तहत बीडीओ मोहम्मदाबाद गोहाना एवं बड़राव के भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के घोसी ब्लॉक के जेई से कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने को कहा। उन्होंने अस्थाई गौशालाओं के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। विकासखंड दोहरीघाट के ग्राम पंचायत गोठा में गौशाला निर्माण में बाधा पैदा करने पर ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज करने के निर्देश दिए। पौधरोपण में जियो टैगिंग में कुछ विभागों के कम प्रगति पर नाराजगी जर्ताई। पशु चिकित्सा अधिकारी को नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डी. एफ. ओ., डी.सी. मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें