फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2023: इस अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं छह शुभ योग, राशि अनुसार खरीदें ये चीजें चमकेगी किस्मत

Sat, 15 Apr 2023 07:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को सुबह 8.03 बजे से 23 अप्रैल को सुबह 18.06 मिनट तक रहेगी। ऋषिकेष पंचांग के अनुसार, उदया तिथि के मुताबिक इसे 23 को भी मनाया जाएगा। इस बार अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र तथा सौभाग्य योग रहेगा।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2020 - फोटो : akshaya tritiya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के दक्षिण टोला स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी दीपक महाराज ने बताया कि शुभ कर्मों का अक्षय फल देने वाला अक्षय तृतीया का त्योहार 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को सुबह 8.03 बजे से 23 अप्रैल को सुबह 18.06 मिनट तक रहेगी। ऋषिकेष पंचांग के अनुसार, उदया तिथि के मुताबिक इसे 23 को भी मनाया जाएगा। इस बार अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र तथा सौभाग्य योग रहेगा। 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन छह शुभ योग बन रहे हैं। इसलिए इसे महायोग कहा जा रहा है। इस अवसर पर राशि के अनुसार खरीदारी करने वालों के सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन


किन राशि के जातकों को क्या खरीदने से होगा शुभ:
मेष-अक्षय तृतीया के पर्व पर मेष राशि के जातकों को लाल मसूर की दाल खरीदनी चाहिए। ये आपके लिए काफी शुभ होगा।
वृष-अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजरा या चावल खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि आएगी।
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों को कपड़ा, हरी मूंग या फिर धनिया खरीदना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।
कर्क-अक्षय तृतीया पर कर्क राशि के लोगों को चावल या दूध खरीदना चाहिए। ये आपकी उन्नति के लिए अच्छा हो सकता है।
सिंह- सिंह राशि वालों को अक्षय तृतीया पर तांबे के बर्तन या फिर लाल वस्त्र खरीदना चाहिए। ये आपकी तरक्की में सहायक होगा।
कन्या- अक्षय तृतीया के अवसर पर कन्या राशि वालों को मूंग दाल खरीदना शुभ रहेगा। इससे आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।
तुला- तुला राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन चावल या फिर शक्कर खरीदना चाहिए। ये आपके लिए काफी शुभ होगा।
वृश्चिक- अक्षय तृतीया के अवसर पर वृश्चिक राशि के लोगों को गुड़ खरीदना काफी शुभ रहेगा।
धनु- धनु राशि के लोगों को पीले चावल या फिर केला खरीदना चाहिए। ऐसा करने से आपके पुण्य फल में वृद्धि होगी।
मकर- अक्षय तृतीया के दिन मकर राशि के लोगों को उड़द की दाल खरीदना शुभ रहेगा।
कुंभ - अक्षय तृतीया के अवसर पर कुंभ राशि के लोगों को काला तिल या वस्त्र खरीदना चाहिए।
मीन-मीन राशि के जातकों को चने की दाल या फिर हल्दी खरीदनी चाहिए। ये आपके भाग्य में वृद्धि करने वाला होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें