फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम तोड़ने की शिकायत करने गए युवक को बाप बेटे ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर में शुक्रवार की दोपहर में आम के बगीचे से तोड़ने की शिकायत करने गए युवक को आरोपी के घर वालों ने मार पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी मुहम्मद अजमल (28) गांव के बाहर आम का बागीचा है । उस बगीचे से गांव के ही एक युवक ने शुक्रवार की सुबह कुछ आम तोड़ लिया था। इस बात की जानकारी होने पर अजमल आरोपी युवक के घर जा कर उसके पिता से उलाहना देने लगा। आरोप है कि इससे आक्रोशित होकर आरोपी युवक और उसके पिता ने अजमल की पिटाई कर दिया। घायल अजमल अपनी मां फरजाना के साथ थाने जाकर आरोपी बाप बेटे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें