फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गेहूं की मड़ाई कराने गांव गया था परिवार, नकदी समेत सात लाख रुपये के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत सात लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के सदस्य सोमवार की रात घर पहुंचे तो सामान बिखरा देख हैरान हो गए। चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला जहां से जो कुछ मिला उठा ले गए। पीड़ित ने मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अशोक प्रजापति कृषि विभाग में बाबू के पद पर तैनात हैं। नगर के चांदमारी इमिलिया में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। पूरा परिवार बीते छह अप्रैल को अपने गांव गाजीपुर जनपद के भूषणपुर गेहूं की मड़ाई के लिए गया था। सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे चांदमारी स्थित अपने मकान पर पहुंचकर गेट खोला तो हैरान रह गए। घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के सामान बिखरे पड़े थे। तीन अलमारियां खुली पड़ी थीं। अशोक प्रजापति ने बताया कि तीन अलमारियों और सूटकेश में रखे 12500 नकदी, सोने के तीन चेन, सोने की छह जोड़ी कान की बाली, एक नथिया, एक मांगटीका, चांदी की करधनी, चांदी की पैजनी, अंगूठी सहित 29 जोड़े आभूषण गायब थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अशोक प्रजापति ने मंगलवार को सरायलखंसी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें