फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कौशल विकास के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा स्थित शहीद अक्षैबर मल्ल महिला महाविद्यालय परिसर में रोजगार मेला लगा। इस दौरान नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। मेले में मुख्य अतिथि मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने सफल 945 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। रोजगार मेले में 14 टेक्निकल एवं पांच से अधिक नॉन टेक्निकल कंपनियां 3246 रिक्तियों के साथ शामिल हुए। रोजगार मेले में 2345 अभ्यर्थियों ने शिरकत की। कंपनियों ने भिन्न-भिन्न पदों पर 945 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया। रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन में प्रधानाचार्य, शहीद अक्षैबर मल्ल महिला महाविद्यालय, एमआर प्रजापति जिला सेवायोजन अधिकारी, एसके जैन प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें