फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू वर्ग ने रोजा इफ्तार कराकर पेश की मिसाल

Fri, 16 Jun 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक प्लाजा में शुक्रवार को आयोजित इफ्तार पार्टी में इफ्तार करते रोजेदार।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक मैरेज हाल में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू वर्ग ने मुस्लिम रोजेदारों को इफ्तार कराकर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश किया। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने नमाज अदा किया। जिसमें बाद उन्हें भोजन भी कराया गया। बीते दो वर्षों से स्व. अर्जुन लाल अग्रवाल के भाई चंद्रशेखर अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के व्यापारी और अन्य गणमान्य लोग रमजान माह में रोजेदारों को इफ्तार कराते हैं। शुक्रवार को तीसरे जुमे के दिन भी इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से मोहन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रघुनंदन अग्रवाल, विद्या बाबू, अरुण थरड, कमल थरड, अजय अग्रवाल, रवीश तिवारी, विभाल पांडे, डॉ. रामगोपाल गुप्ता, डा.वीपी राय, शब्बीर अहमद, मुुमताज अहमद, डॉ. असगर अली,डा.एमए खान,तैयब पालकी, अल्ताफ अंसारी, शाहदाब अहमद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें