दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर टांडी निवासी रामजी चौहान पुत्र लक्खन चौहान के खेत में रखे गन्ने में मनबढ़ों ने आग लगा दी। रामजी चौहान ने आग लगाने के आरोप में एक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। पीड़ित किसान ने बताया कि मिल पर भेजने के लिए उसने गन्ना तैयार करके अपने खेत में रखा था। संदिग्ध परिस्थितियों में किसी मनबढ़ों ने रविवार को दोपहर के बाद गन्ना में आग लगा दी। इसी वजह से गन्ना जल गया और जबतक जानकारी गन्ना मालिक को हुआ तब तक लगभग पचास हजार का नुकसान हो गया। पीड़ित ने खैरा निवासी एक के खिलाफ तहरीर दर्ज कराया। संवाद