फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लोकेशन में विद्यालय के हेडमास्टर सहित गायब मिला पूरा स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन प्रशासन की तमाम दिशा निर्देश जारी होने के बाद भी जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से स्टाफ का मोबाइल से लोकेशन लिया तो प्राथमिक विद्यालय चिऊंटीडांड़ में तैनात प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ नदारद मिला। बीएसए ने विद्यालय के लापरवाह प्रधानाध्यापक सहित छह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में करीब पांच हजार से अधिक शिक्षकों की तैनाती की गई है। लेकिन शिक्षकों की अनियमित दिनचर्या से शैक्षिक गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नामित स्टाफ द्वारा शिक्षकों का प्रतिदिन लोकेशन लिया जाता है।
गत एक नवंबर 2022 को मोबाइल लोकेशन में बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के चिउटीडांड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय मेें तैनात प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी, सरिता राय सहायक अध्यापक, पूनम कुमारी सहायक अध्यापक, नीलू सहायक अध्यापक, नीलू मौर्य शिक्षामित्र, रीना नायक शिक्षामित्र, विनोद कुमार यादव शिक्षामित्र पूर्वाह्न 9.20 अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोबाइल लोकेशन में अनुपस्थित शिक्षक एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें