फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई झपकी, ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई कार

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के मऊ -आजमगढ़ मार्ग पर भटौली मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी सीमेंट लदी ट्रैक् - फोटो : MAU
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के भटौली मोड़ के पास बृहस्पतिवार की आधी रात को चालक को झपकी आने से बेकाबू कार सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दो को डॉक्टरों ने बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मऊ-आजमगढ़ मार्ग स्थित भटौली मोड़ पर सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़ी थी। मऊ से मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ जा रही वैगनार कार ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार चालक गोविंद कुमार तथा सवार राजेश निवासी रैनी थाना दक्षिणटोला तथा जौनपुर जिले के सरपतहा निवासी मोनू घायल हो गए। कार के टकराने की की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और खुरहट चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने दोनो घायल गोविंद कुमार और राजेश की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें