मऊ। तहसीलदार सदर उमेश सिंह का आजमगढ़ स्थानांतरण हो गया है। वहीं दो नए तहसीलदार मिले हैं, जो एक सप्ताह के अंदर नवीन तैनाती पर पद ग्रहण करेंगे। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा 15 जून को तैयार की गई स्थानांतरण सूची के अनुसार गोंडा में तैनात तहसीलदार अनीश सिंह और सोनभद्र में तैनात रहे तहसीलदार सुशील कुमार का मऊ जनपद के लिए स्थानांतरण हुआ है। विवादों में रहे सदर तहसीलदार उमेश सिंह का जनपद के बाहर स्थानांतरण हो गया है। उनके ऊपर लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप है। इसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला चल रहा है।