फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और सचिवों के विवाद ने पकड़ा तुल, एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक में ग्राम प्रधानों और सचिवों के बीच विवाद का मामला अब जिला स्तरीय अधिकारियों तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों संगठनों में लामबंदी शुरू हो गई है। उधर, सीडीओ और एसपी ने एसडीएम, सीओ और कोतवाल की तीन सदस्य टीम बनाकर दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाद का हल निकालने का निर्देश दिया है। बुधवार को ग्राम प्रधान संगठन ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी की थी। प्रधानों ने सचिव पर भुगतान में अड़ंगा डालने और धनउगाही का आरोप लगाया था। धरना प्रदर्शन के दौरान ग्राम प्रधानों और सचिव के बीच विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। सचिव राधेश्याम ने आरोप लगाया है कि 12 ग्राम प्रधानों ने उन्हें मारा-पीटा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नौशाद अहमद ने भी तीन सचिवों पर गाली गलौज देने और मारपीट का आरोप लगाया। बुधवार को देर शाम दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। उधर, बृृहस्पतिवार को दोनों पक्ष जिला मुख्यालय पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर देर शाम दोनों पक्षों की तहसील सभागार में बैठक कर वार्ता की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें